Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

उप-मुख्यमंत्री ने प्रदूषण और कोरोना रूपी रावण के पुतले का सांकेतिक दहन किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण और कोरोना रूपी रावण को हराने का आह्वान किया है.उन्होंने कहा है कि दशहरा सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि आज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई का महापर्व है.इसलिए हमें आज की बुराई प्रदूषण और कोरोना को हराने का संकल्प लेना होगा.सिसोदिया ने यह बात आज अपने आवास पर सांकेतिक रावण दहन के दौरान कही। लाल किला में हर वर्ष रावण दहन करने वाली मशहूर’लवकुश रामलीला कमिटी ‘ने इस वर्ष कोरोना और प्रदूषण के कारण यह सांकेतिक आयोजन किया। इस दौरान प्रदूषण और कोरोना रूपी रावण के लगभग 12 फीट के पुतले पर श्री सिसोदिया ने तीर चलाया।

इसमें एक भी पटाखे का उपयोग नहीं किया गया और इसे जलाया भी नहीं गया। इस मौके पर ‘लवकुश रामलीला कमिटी’,लालकिला के महामंत्री अर्जुन कुमार, लीला मंत्री अंकुश अग्रवाल तथा सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल भी मौजूद थे। इस दौरान  सिसोदिया ने कहा कि विजयादशमी पर हम बुराइयों को हराकर अच्छाई की विजय चाहते हैं। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि महामारी और बुरी सोच की हार हो, सबके स्वास्थ्य और अच्छे कर्म की जीत हो, सत्य की जीत हो और असत्य की हार हो।

सिसोदिया ने ‘लवकुश रामलीला कमिटी’ को प्रदूषण मुक्त रावण दहन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें इस बार पटाखा मुक्त और प्रदूषण मुक्त हरित दिवाली का भी संकल्प लेना होगा। सिसोदिया ने कहा कि दैनिक जीवन में हम बाइक, कार तथा अन्य माध्यमों से प्रदूषण करते हैं, लेकिन अब संकल्प लेना होगा कि हम कम-से-कम प्रदूषण फैलाएं।

Related posts

अंतरराज्यीय अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट का भंडाफोड़, अब तक सरगना सहित 15 सदस्य पकड़े गए -वीडियो देखें

Ajit Sinha

कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है, उसे रोकने के लिए कुछ नहीं हो रहा- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

देश छोड़ कर भाग रहे करोड़ों के घपलेबाज मयंक अग्रवाल को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एयरपोर्ट से धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!