Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों को अपनी ज्वाइनिंग व रिलीविंग रिपोर्ट एचआरएमएस पर अपलोड करनी होगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों एंव अधिकारियों के स्थानांतरण ‘ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमैंट सिस्टम’ (एचआरएमएस) के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों एंव अधिकारियों को भी अपनी ज्वाइनिंग व रिलीविंग रिपोर्ट एचआरएमएस पर अपलोड करनी होगी।        
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर स्थानांतरण से संबंधित कर्मचारी/अधिकारी की ज्वाइनिंग व रिलीविंग रिपोर्ट उसकी अप्वाइंटिंग-अथोरिटी तथा कार्यालय-प्रमुख/डीडीओ द्वारा एचआरएमएस पर अपलोड नहीं की जाती है तो  स्थानांतरित हुए प्रत्येक कर्मचारी एंव अधिकारी को intrahry.gov.in लॉग-इन करना होगा, तत्पश्चात joining After Transfer का टैब क्लिक करके अपनी ज्वाइनिंग व रिलीविंग रिपोर्ट स्वयं अपलोड करनी होगी।        

उन्होंने आगे बताया कि स्थानांतरण के कारण वेतन संबंधी होने वाले कई विवादों को सुलझाने में भी इस नए मॉड्यूल से मदद मिलेगी। हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे इन निर्देशों की सख्ती से अनुपालना करवाएं।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल मानकीकृत डिजिटल प्रारूप का उपयोग कर क्रोएशिया में मृत शरीर की करवाई पहचान।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!