Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रोहतक:भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक में अपने प्रदेश स्तरीय चुनाव कार्यालय की शुरूआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हवन के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उसका कुशासन याद दिलाया और भारतीय जनता पार्टी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनवाई। मुख्यमंत्री ने रोहतक में बोलते हुए कहा कि चुनाव में बूथों पर कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोल-बोलकर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। यही कारण है कि भाजपा फिर से एक बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं का उत्साह इन 10 सालों में बढ़ा है। कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन भाजपा की सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश सचिव रेनू डाबला उमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक,जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा व एडवोकेट अंकित शर्मा आदि नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जिससे युवा भी खुश हैं और उनके परिवार तथा रिश्तेदार भी खुश हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। तीज पर्व पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस के सिलेंडर का तोहफा दिया है।
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के जनहितैषी कामों में विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष के नेताओं को ललकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खाली घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि घोषणाओं को इम्पलीमेंट भी किया है, हमारी सरकार ने सभी कामों को धरातल पर उतारा है। सरकार ने जो कहा है उसे समय पर लागू किया है। भाजपा का 10 साल का कार्यकाल गौरवशाली रहा है।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा के ईमानदारी से किए गए कामों से प्रदेश के किसानों में जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने खाद का दाम बढ़ने नहीं दिया। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की 100 प्रतिशत फसल को एमएसपी पर खदीने की गारंटी दी है। बरसात कम होने के कारण किसानों का खर्च ना बढ़ पाए, इसलिए भाजपा सरकार ने किसानों के खातों में प्रति एकड़ के हिसाब से 2000 रुपये ट्रांसफर किए। 525 करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे डाले जा चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद:सभी मिलकर संगठन का करें विस्तार और बीजेपी को करें मजबूत : कैप्टन अभिमन्यु

Ajit Sinha

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर  कुल 1168 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाएंगें । 

Ajit Sinha

पहली बार कोई चुनी हुई सरकार, जिम्मेदार सरकार, राष्ट्रीय पार्टी की सरकार खुले आम अपराधियों के साथ खड़ी हुई-कांग्रेस-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x