Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा राष्ट्रीय वीडियो

एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप, वन विभाग की दो टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा में नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) प्लांट के जंगलो में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। एनटीपीसी प्लांट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के पास है। ऐसे में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ़, स्थानीय पुलिस और वन विभाग सक्रिय हो गए हैं। वन विभाग की टीम तीन दिन से तेंदुए की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मिले पंजे के निशान और फोटो की मिलान करने के बाद जिला वन अधिकारी पी.के श्रीवास्तव ने तेंदुए की पुष्टि की है।

ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी प्लांट में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई देने से एनटीपीसी में मौजूद कर्मचारियो  सहित एनटीपीसी के नजदीक आने वाले गाँव के लोगो की बेचैनी बढ़ गई है, एनटीपीसी अधिकारियों ने प्लांट के बड़े हिस्से में पेड़-पौधे आदि लगाकर बगीचा बना रखा है। यहीं पर प्लांट से निकलने वाली राख के भी ढेर हैं। इसे ऐस माउंट कहा जाता है। इसी हिस्से में बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखाई देने से एनटीपीसी परिसर में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ऐस माउंट क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। जवानों ने ही तेंदुए जैसे जानवर को देखा था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। वन विभाग की तरफ से दो टीमें लगाई गई हैं। सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।तेंदुए के पंजों के निशान की मदद से ट्रैकिंग जारी है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। जंगल एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि तेंदुआ पर नजर रखी जा सके।  

डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे परिसर में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि उससे किसी को अभी कोई खतरा नहीं है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए एनटीपीसी परिसर में जाल लगा दिए गए है ताकि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। साथ ही वन विभाग की ओर से आसपास के इलाके में अलर्ट भी जारी किया गया है । वन विभाग के अधिकरियो का कहना है कि एनटीपीसी में तेंदुए के लिए भोजन की कोई कमी नहीं है। जिसके चलते तेंदुआ के किसी गाँव मे जाने की संभावना कम नजर आ रही है

Related posts

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के नाम का किया एलान

Ajit Sinha

मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का केंद्र, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा ने मध्य प्रदेश में किया – राहुल गांधी

Ajit Sinha

नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में टीचरों के सामने छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!