Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

21 लाख रूपए के 80 मोबाइल फोन तलाश कर असली मालिकों को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने आज लगभग 21 लाख रूपए की तलाशी गई मोबाइल फोन को एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने असली मालिकों को सौप दिया। खोई हुई मोबाइल फोन को पाकर बहुत खुश नजर आए, लोगों ने कहा यह सब एक सपना लगता हैं। लोगों ने खोई हुई मोबाइल पाकर पुलिस प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों से कहा कि आज आमजनों की खोई हुई 80 मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रूपए होगी। इन सभी मोबाइल फोन को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने कड़ी मेहनत से तलाश कर फोन के असली मालिक को सौप दिया गया हैं। 

उनका कहना हैं कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन आज बहुत जरुरी वस्तु बन गया है, क्योंकि अकेले मोबाईल के माध्यम से विभिन्न काम आसानी से व जल्दी से हो जाते है और लोग अपना सारा रिकोर्ड, फ़ोटो, बैंक डिटेल व अन्य जरुरी जानकारियां मोबाईल फोन में ही सुरक्षित करके रखते है, जो बहुत ही आसान भी है इसलिए पिछले कुछ वर्षो में मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले लोगों की मात्रा में बहुत भारी ईजाफा हुआ है।

मोबाईल फोन के यूजर्स की बढती तादात को देखते हुए मोबाईल बनाने वाली कम्पनियों में भी एक-दूसरे से अच्छे व सस्ते फोन बनाकर लोगों तक पहुँचाने की होङ लगी हुई है। जिसके कारण वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गई है।

Related posts

शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपने दोस्त छात्रा की गोली मार हत्या कर दी, फिर खुद ही गोली मार आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

गांजा से भरे ट्रक सहित दो तस्करों को पकड़ा, 800 किलोग्राम गांजा बरामद,कीमत 2 करोड़ 40 लाख रुपए हैं।

Ajit Sinha

अपराध शाखा  ने फॉर्चून कंपनी के नकली सरसों तेल बनाने वाली एक कंपनी का किया भंडाफोड़, नकली तेल बरामद। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!