Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य हरियाणा

सोनीपत में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पीएम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में पौधारोपण किया।

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय,सोनीपत (हरियाणा) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और इस अवसर पर स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के विशाल जन-समुदाय को संबोधित किया। ‘सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला भाजपा कार्यालय में पौधारोपण किया। इसके पश्चात् उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से संबंधित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन के पश्चात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लाभार्थियों को चश्में का वितरण किया और ब्लड डोनेशन कैंप का भी उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, सोनीपत से लोक सभा सांसद रमेश चंद्र कौशिक, सांसद संजय भाटिया, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर एवं पार्टी के कई विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में पार्टी हर वर्ष 14 सितंबर से 20 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी ‘सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करती है जिसके तहत देश भर में ब्लड डोनेशन, प्लाज्मा डोनेशन, बच्चों में फलों एवं पुस्तकों का वितरण, अस्पतालों में फलों का वितरण, वृक्षारोपण, बस्तियों में स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम किये जाते हैं। सोनीपत पहुँचने पर श्री नड्डा का कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

Related posts

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा द्वारा गाए गए इस गाने में ऐसा क्या हैं जिसे 5 लाख 83 हजार लोग पसंद कर चुके हैं -देखें वीडियो

Ajit Sinha

हाथी ने गाड़ी के टायर को बनाया फुटबॉल और कुछ ऐसा खेलता आया नजर, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!