Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर देशभर में पांच लाख लोगों से एक अरब रुपये से ज्यादा की ठगी पांच को गिरफ्तार।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर बनाकर देशभर में पांच लाख लोगों से एक अरब रूपए से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार को नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देने वाले 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपित नोएडा के सेक्टर-3 और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में फर्जी कॉल सेंटर बनाकर ठगी कर रहे हैं।
साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित डाबरी एक्सटेंशन निवासी मयंक तिवारी, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी रोहित, कृष्णपाल, ग्रेनो सेक्टर 1 स्थित विहान हैरिटेज निवासी इंद्र कुमार बैरवा उर्फ राहुल और दिल्ली के अशोकनगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। तीन आरोपित बीटेक और दो बीएससी पास गिरोह का मास्टर माइंड अमित है। 

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से बेरोजगारों के पास कॉल करके नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों के पांच लाख लोगों से एक अरब से ज्यादा रूपए  की ठगी की। पुलिस ने आरोपितों से 27 मोबाइल, पीड़ितों के नाम लिखे 16 रजिस्टर, 4 लैपटॉप, एक वाइफाइ राउटर, दो चैक बुक, 3 मुहर, 4 बैंक खाते की बुक बरामद की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

अंग्रेजी दवाइयां व फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल रैक का पकड़ा जखीरा,184 किस्म की हैं दवाइयां।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर और 75 हज़ार का इनामी अनुज गोली लगने से घायल।

Ajit Sinha

हरियाणा सीएम का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!