Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव मोहब्ताबाद व पाली में औद्योगिक 7 अवैध निर्माणों को तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव मोहब्ताबाद व पाली में अवैध रूप से करीब 7 एकड़ जमीनों में विकसित किए जा रहे औधयोगिक क्षेत्र में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस के साए दिया गया हैं । अधिकारियों की माने तो इस शहर में अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों को किसी भी कीमत पर विकसित नहीं होने दिया जाएगा। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई  दिनों से उन्हें लगातार  शिकायतें मिल रही थी कि गांव मोहब्ताबाद व पाली में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर पहले तो अवैध रूप से इंडस्ट्रीज को बसाने के लिए अवैध प्लॉटिंग की गई , फिर उसमें बड़े -बड़े फैक्ट्री के लिए अवैध निर्माणों को बनाया गया। उनका कहना हैं कि इसके बाद अपने कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा से आई शिकायतों की जांच करवाई तो शिकायकर्ताओं की सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। इसके बाद उन्होनें सभी निरमणकर्ताओं को नोटिस देकर तुरंत निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा, पर निर्माणकर्ताओं ने उनकी बातों को बार -बार दरकिनार करते चले गए। 

आज कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा की देखरेख दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से अवैध रूप से बने 7 निर्माणधीन फैक्टीरियों की बिल्डिंगों को तोड़ दिया । उनका कहना हैं कि इनमें से पांच निर्माण एक स्थान पर हैं,  जबकि दो निर्माण थोड़ा अलग स्थान पर हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व धौज पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्य प्रकाश कर रहे थे। 

Related posts

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज हुआ बड़ा हादसा, झूला गिरने से एक बहादुर पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग हुए घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में आज 15 में से 12 मामले निपटाए गए ,सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एडवोकेट राजेश खटाना पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के कॉपरेटिव सदस्य नियुक्त 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!