Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने बल्ल्भगढ़ की भीकम कालोनी के एक मकान में छापेमारी कर 7 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -सेक्टर -30 ने बीती रात बल्ल्भगढ़ की भीकम कालोनी के एक मकान में छापामारी कर सट्टा खेल रहे  7 सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने   छापेमारी के दौरान दांव पर लगे 77900 रूपए नगद और 104 कैसिनों प्लेयिंग कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपित सट्टेबाजों के खिलाफ सिटी बल्ल्भगढ़ थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच -30 के इंचार्ज विमल कुमार को एक सूचना मिली कि बल्ल्भगढ़ की भीकम कालोनी के एक मकान में देर रात के वक़्त सट्टा खेला जाता हैं। इस सूचना को सहीं  मानते हुए इंचार्ज विमल कुमार ने एक विशेष टीम गठित की। उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर छापेमारी के लिए भेज दिया। वहां पर टीम ने जब छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देते वक़्त  7 सट्टेबाजों को धर दबोचा। ये सभी सट्टेबाजों को उस वक़्त दबोचा गया जब यह सब सट्टा खेल रहे थे।

छापेमारी करने वाले पुलिस की टीम ने दावं पर लगे 77900 रूपए व प्लेयिंग कार्ड बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए सट्टेबाजों के नाम दीपक निवासी भूदत कालोनी , बल्ल्भगढ़ , मनीष निवासी भीकम कालोनी , बल्ल्भगढ़ , प्रिंस निवासी अहीरवाड़ा , बल्ल्भगढ़ , अजीत निवासी चावला कालोनी बल्ल्भगढ़ , आकाश निवासी बदनपुर ,थाना नारखी , जिला फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश , राजू निवासी गांव सीही , बल्ल्भगढ़ व विजेंद्र सिंह निवासी भीकम कालोनी , बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद हैं। 

Related posts

अब मैदान में उतरेंगे यूपी पुलिस के 566 नए ‘जांबाज’: गौतमबुद्धनगर में भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पलवली हत्याकांड : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफएसएल व सीएफएसएल से आई रिपोर्टों को अदालत में किया पेश,निर्दोषों को जमानत मिल सकती हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अन्तर्राजीय खूंखार बदमाश विक्की को किया गिरफ्तार, पर 7 हत्या समेत 15 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!