Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अब मैदान में उतरेंगे यूपी पुलिस के 566 नए ‘जांबाज’: गौतमबुद्धनगर में भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश पुलिस को आज मिले 566 नए आरक्षी। गौतमबुद्धनगर के पुलिस लाइन्स में आज ‘पासिंग आउट परेड’ का भव्य आयोजन किया गया। 9 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये जवान अब समाज में कानून और सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। गौतमबुद्धनगर का परेड ग्राउंड आज खाकी के जोश और अनुशासन से सराबोर दिखा। 21 जुलाई 2025 से शुरू हुई ट्रेनिंग आज अपने मुकाम पर पहुंची। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने अपने संबोधन में साफ किया कि पुलिस सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति दायित्व है। उन्होंने जवानों से संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ आधुनिक पुलिसिंग अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वांग सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए रिक्रूट आरक्षी आकाश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री  के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे वहां मौजूद 1500 से ज्यादा पुलिस परिजनों ने सुना। शपथ ग्रहण के बाद ये सभी 566 जवान अब अपने-अपने नियुक्ति स्थलों के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts

बिजली विभाग के दो अलग -अलग कर्मचारी 69000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकडे गए

Ajit Sinha

25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का पंकज सिंह और सीईओ लोकेश एम ने किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

नौकरानी ने पति के साथ मिलकर किया एनआरआई का मर्डर, नाले में फेंकी लाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x