Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए चार अवैध दुकानें बनाई जा रहीं हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिल्डर कानूनी नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखा कर अवैध दुकानें बनाए जा रहे हैं। जिस रफ़्तार से दुकानें बनाई जा रहीं हैं ऐसे में लगता हैं कि कानून उसकी जेब में हैं और सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी उसके इशारे नाचता हो। जी हैं ग्रीन फिल्ड कालोनी के गेट नंबर- 18 के पास 4 दुकानें अवैध रूप से धड्ड्ले से बनाई जा रही हैं। जिसे रोकने की हिम्मत किसी भी सम्बंधित अधिकारी में नहीं हैं। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार का कहना हैं कि ये चारों अवैध दुकानें रडार पर हैं। जल्द ही इन अवैध दुकानों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे कितना बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति को उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। उनका काम हैं सख्त कार्रवाई करना जोकि वह करके रहेंगें। 

खबर के मुताबिक ग्रीन फिल्ड कालोनी में मुख्य सड़क के किनारे गेट नंबर -18 के पास पिछले कई दिनों से अवैध रूप से चार दुकानों का निर्माण कार्य धड़ल्ले चल रहा हैं। जल्द ही इन चारों दुकानों के ऊपर शटरिंग का डाल दी जाएगी। फिर छत डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच में इन अवैध निर्माणों को रोकने और तोड़ने के लिए सम्बंधित विभाग से एक अधिकारी ने कोई प्रयास नहीं किया हैं। लोग बतातें हैं कि इन दुकानों का निर्माण करने वाला बिल्डर काफी प्रभावशाली बिल्डर हैं।

इस लिए इसके इन सभी अवैध निर्माणों को कोई नहीं रोक सकता। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार का कहना हैं कि इन चारों अवैध दुकानें उनके रडार पर हैं। जल्द ही इन सभी अवैध दुकानों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि बिल्डर चाहे कितना बड़ा प्रभावशाली हो, उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। उनका असल काम हैं इन अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करना हैं जोकि वह करके रहेंगें। 

Related posts

पर्यटन में अथाह संभावनाएं- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जो आमजन तक पहुंच रही हैं योजनाएं, कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निरन्तर जनसेवा में बने रहने का

Ajit Sinha
error: Content is protected !!