Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव मदाल पुर में चार अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव मादलपुर में 4 अवैध कालोनियों  में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इस दौरान थाना धौज के अतिरिक्त एसएचओ सत प्रकाश के नेतृत्व में भारी बल मौजूद थे। आज की कार्रवाई में 12 रिहायशी निर्माण, दो प्रॉपर्टी डीलर्स  के कार्यालय, 50 डीपीसी व बाउंड्रीवाल तोड़े गए हैं। डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण एंव अवैध कालोनियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार  का कहना हैं कि उन्हें लम्बें समय से शिकायतें मिल रही थी कि गांव मादलपुर , धौज में अलग -अलग जगहों पर लगभग 15 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध कालोनियों को कलोनिनाइजरों के द्वारा विकसित किए जा रहे हैं। इस वक़्त इन अवैध कालोनियों में 12 रिहायशी निर्माण, दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय , 50 डीपीसी , बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि इन सभी शिकायतों की सबसे पहले उन्होनें सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो ये सभी शिकायतें सही पाई गई।

इस के बाद आज का दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए तय किया हुआ  था। आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने चारों कालोनियों में बने सभी अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व धौज थाना के अतिरिक्त एसएचओ सत प्रकाश कर रहे थे। 

Related posts

हरियाणा : मुख़्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच आईजी, दो डीआईजी व 16 एसपी,डीसीपी के किए तबादले, हनीफ कुरैशी पहुंचे गुरुग्राम,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

ग्रीन फील्ड में बिल्डर के कार्यालय में घुसकर करीब दो दर्जन हमलाबरों ने बिल्डर रवि गुप्ता, उनकी पत्नी व बेटों पर किया हमला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कल्याण ने श्री सिध्दाता आश्रम में किया स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!