Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने नए पदों पर 9 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को नियुक्त किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सृजित किए गए नए पदों पर 9 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। नियुक्त किए गए आठ आईएएस अधिकारियों में नगर निगम, हिसार के आयुक्त  अशोक कुमार गर्ग को हिसार का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम, रोहतक के आयुक्त  प्रदीप गोदारा को रोहतक का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।

नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त और माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड,गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह को गुरुग्राम का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। इसी प्रकार,नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त धर्मवीर सिंह को यमुनानगर का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। करनाल के उपायुक्त,करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम,करनाल के आयुक्त निशांत कुमार यादव को करनाल का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम,अंबाला के आयुक्त पार्थ गुप्ता को अंबाला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त महावीर सिंह को पंचकूला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त जगदीश शर्मा को सोनीपत का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।         

जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए एक एचसीएस अधिकारी, नगर निगम, पानीपत के आयुक्त सुशील कुमार-1 को पानीपत का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। इन जिला पालिका आयुक्तों को कई शक्तियां दी गई हैं , जो वर्तमान में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला उपायुक्तों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को दी जा रही हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि ज्योतिसर पहुंचे नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!