Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज एनआईटी में ई सिगरेट बेचने वाली दुकान पर मारा छापा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , स्वास्थ्य विभाग व थाना एसजीएम नगर की संयुक्त टीम ने आज सांय के वक़्त एनआईटी 4 -5 चौक के समीप प्रांजल केक की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई -सिगरेट काफी तादाद में बरामद की हैं। ये दुकान देर रात तक खुली रहती हैं ,और जवान उम्र के युवक -युवतियां यहां से ई सिगरेट खरीद कर सेवन करते हैं, नशे की लत इन्हें अपराध के दुनिया में खींच कर ले जाती हैं। इस संबंध में प्रांजल केक के मालिक के खिलाफ थाना एसजीएम में एक एफआईआर दर्ज की गई हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त मिली कि एनआईटी 4/5 चौक के पास प्रांजल केक आदि की दुकान पर ई -सिगरेट बेची जाती है, जबकि ई सिगरेट बेचना प्रतिबंधित हैं। इस ई- सिगरेट का नौजवान  युवक- युवतियों द्वारा सेवन करने के कारण नोजवान पीढ़ी नशे की आदि हो रही हैं। जिससे समाज मे अपराध की बढ़ोतरी हो रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के संबंध में उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार व सतबीर सिंह व एचसी प्रभु दयाल द्वारा एमओ वैभव कुमार, मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ के सी रोड, एनआईटी- 5 फरीदाबाद की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में राघव कोहली पुत्र राजन कोहली हाजिर मिला। इस दुकान पर केक आदि का सामान बेचा जाता है। निरीक्षण पर दो बड़े बॉक्स में ई- सिगरेट खुली व पैकेट में रखी हुई मिली। जबकि ई- सिगरेट पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पूछताछ पर राघव ने बताया कि इन ई- सिगरेट को करीब 500 रुपये से 1000 रुपये में दिल्ली से खरीद कर लाते हैं व 1200 रुपये से 1500 रुपये तक ज्यादा पैसे कमाने के लिए आगे बेच देते हैं।  उनका कहना हैं कि राघव के पास दुकान में विभिन्न प्रकार की कुल 226 ई सिगरेट रखी पाई गई। पूछताछ पर बताया कि उनकी दुकान देर रात तक खुलती है, नौजवान युवक- युवतियां ई सिगरेट की खरीद करते हैं। जिस सम्बंध में सब इंस्पेक्टर आश मोहम्मद थाना एसजीएम  नगर की शिकायत पर राघव कोहली के विरुद्ध थाना एसजीएम नगर फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज  किया गया है।

Related posts

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 3 अरेस्ट, 300 लोगों ठग चुके हैं।

Ajit Sinha

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास बीजेपी के साथ : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x