Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सीनियर इंजिनियर का अपहरण, मारपीट, निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाने, दो लाख फिरौती लेने के दो आरोपित को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:सीनियर इंजिनियर का अपहरण करके उसके साथ मारपीट करने, निर्वस्त्र करके अश्लील विडियों बनाने,दो लाख रुपयों की फिरौती मांगने, कार व नगदी छीनने की वारदात को अन्जाम देने वाले दो आरोपितों को थाना सैक्टर-50,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई 1 कार, आरोपितों  द्वारा पीङित से छीनी गई 1 कार (बैलिनों), 29 हजार 500 रुपयों की नगदी आरोपितों के पास से बरामद की हैं। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त -2020 को एक सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम गुरुग्राम से पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में अनिल नामक लड़के का 2 नौजवान लड़कों ने अपहरण किया था। अनिल अपहरणकर्ता की गाडी से वाटिका चौक, सोहना रोड पर कूद गया और अपहरणकर्ता गाडी के साथ मौका से फरार हो गया और पीड़ित वाटिका चौक पर खड़ा होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। पुलिस की माने तो इस सूचना पर थाना सैक्टर -50, गुरुग्राम की पुलिस टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंच गई जहां पर पहले से ही Rider No.-19 की पुलिस टीम भी मौजूद मिला। तभी पीङित अनिल ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह गढ़ी हरसरू गाँव में अपना मकान बना के रहता है व एक प्राइवेट कम्पनी में सीनियर इंजिनियर के तौर पर काम करता है। बीते 28 अगस्त-2020 को एक लङकी जिसको यह पहले से जानता है ने उसे फोन करके आशियाना पेराडाइज होटल में बुलाया तो यह वहां पर चला गया। ये दोनों 2-3 घंटे रुकने के बाद समय करीब 11 बजे होटल से वापिस जाने लगे तो गेट के बाहर 2 लड़के जिनमें एक का नाम साहिल था। इसके साथ लङकी साहिल को अपना दोस्त बता रही थी। 

दूसरे को यह नही जानता दोनों लडको ने उसे जबरदस्ती अपनी गाडी में बैठा लिया और उसकी बैलिनो कार वही छोड़ दी और उसे  अपनी गाडी में बैठा कर ले गए। उन्होंने उसके  साथ लङकी को उसके घर गाँव में छोड़ दिया और वो दोनों लड़के उसे  बस अड्डा पर किसी होटल में ले गए उसे  रात भर होटल में बंधक बनाकर रखा और रात भर उसके साथ मारपीट की। उन लङकों ने अपने मोबाइल से उसका अश्लील विडियो उसे नंगा करके बनाई। अगले दिन सुबह उससे उन दोनों लङकों ने 2 लाख रुपये की मांग की तो उसने अपने भाई से अपने खाते रुपए मंगवा लिए और जब यह होटल में था तो दोनों लङके इसकी गाड़ी को भी होटल आशियाना से ले आए थे। अगले दिन वो लङके उसे मारने की नीयत से ले जा रहे थे। वो लङके उसे इसकी गाङी में ही ले जा रहे थे। वो लङके इसे लेकर जब बादशाहपुर की तरफ ले जा रहे थे तो लाल बत्ती के पास गाङी की स्पीड कम होने पर यह गाडी की खिड़की खोल कर कुद गया। इसकी गाडी की पिछली सीट की जेब में 40,000/- रुपये व बैग में Education Certificate वा गाड़ी के कागजात रखे थे, जिन्हे लेकर वो लङके भाग गए। उसके बाद उसने गाड़ी से उतरते ही पुलिस कंट्रोल रूम को फ़ोन किया, तभी पुलिस मौके पर पहुँच गई।  

पुलिस बताते हैं कि इस शिकायत को साथी पुलिसकर्मी के माध्यम से मुकदमा दर्ज  करने के लिए थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम भेजा गया और कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सैक्टर-50,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीङित अनिल को घटनास्थल से ही साथ लेकर इसका अपरहरण करके मारपीट करने, फिरौती मांगने व इससे इसकी कार व नगदी छीनने वाले आरोपितों के ठिकानों पर रेङ की व उन्हें ढूढने के लिए प्रयास किए परिणामस्वरुप पुलिस टीम ने निम्नलिखित दो आरोपितों को कल रविवार को काबू करने में बङी सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम साहिल कम्बोज निवासी गाँव मुग़ल माजरा, थाना कुंजपुरा ,करनाल हाल शीतला कॉलोनी गुरुग्राम, उम्र 26 वर्ष व अमन शर्मा निवासी गाँव जरबा कटरा, थाना मलपुरा, जिला आगरा यूपी  हाल शीतला कॉलोनी गुरुग्राम, उम्र 18.5 वर्ष।हैं।  आरोपितों से पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि पीङित की गाङी की सीट से इन्होनें 40 हजार रुपए निकाली  थी जिनमें से कुछ रुपए इन्होनें खाने पीने में खर्च कर दिए।  
 

Related posts

4 करोड़ से अधिक रकम की फ्रॉड करने के एक मामले में एक ऑफिसर को विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

12 लाख 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते साइबर एनआईटी, थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जुन पकड़ा गया, दूसरा सब इंस्पेक्टर राम फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha
error: Content is protected !!