Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद में दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह व उनकी बहन से मुलाकात की। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद दौरे के दौरान शनिवार को दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तथा दिवंगत अभिनेता के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत अच्छा कलाकार था, जो हंसमुख व्यक्तित्व का धनी था। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे।  



Related posts

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 10 अलग -अलग थानों में बरामद की गई 136 किलों 500 ग्राम नशीला पदार्थों को किया नष्ट, सीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कॉमनवेल्थ खेलों में मानव रचना के छात्रों का डंका,शूटिंग में छाए मानव रचना के एमबीए छात्रडबल ट्रैप शूटिंग में श्रेयसी सिंह ने लगाया निशाना

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने की राह पर. गत माह तीन बिचौलियों सहित 15 को धर दबोचा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!