Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जीवन समाप्त हो चुके आयुध भंडार को ध्वस्त किया जाएगा : डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में तिलपत एयर रेंज को 2 नवंबर 23 (मुख्य) और 3 नवंबर 23 (स्टैंडबाय) से सक्रिय किया जा रहा है ताकि जीवन समाप्त हो चुके आयुध भंडार को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गतिविधि एक नियंत्रित विध्वंस है और उक्त गतिविधियों के लिए 9 बजे से 13 बजे तक टाइम स्लॉट निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि भण्डारित आयुधों की विध्वंस प्रक्रिया के बारे में सराय ख्वाजा, भूपानी और खेड़ी कलां के पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया गया है और इसकी जानकारी आसपास के गांवों जैसे ददसिया, पलवली , बादशाहपुर, वजीरपुर और तिलपत के प्रधानों को भी दे दी गई है। साथ ही नवीन नगर चौकी को सूर्या विहार, रोशन नागा इस्माइलपुर, इस्लामपुर, हरकेश कॉलोनी, दीपक कॉलोनी, जस्सी कॉलोनी के क्षेत्रों में भी यह जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आग और संपत्ति की क्षति को रोकने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएंगी तथा लोगों से अनुरोध की उस दिन क्षेत्र में और उसके आसपास भटकने से बचें

Related posts

हरियाणा में आगामी 18 महीनों में प्रदेश के सभी गांवों में  24 घंटे बिजली शुरू हो जाएगी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सरकार अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर अपनी चार साल की नाकामियों और खामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एडवोकेट विकास वर्मा ने भारतीय विधि संस्थान के डायरेक्टर डा. मनोज सिन्हा से एक शिष्टाचार मुलाक़ात की ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x