Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य- नितिन गडकरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के सहयोग से भारत नीति के आत्मनिर्भर भारत वेबलॉग का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित किया. कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने उनका स्वागत संबोधन किया.डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा, कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है.

उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. शिक्षण संस्थान भी इस दौर में काफी सहयोग कर रहे हैं.देशभर के स्टार्ट-अप्स द्वारा रिसर्च और इनोवेशन किया जा रहा है, जिससे देश को नई दिशा मिल रही है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा 1947 से पहले और उसके बाद देश के सामने कई चुनौतियां आई हैं लेकिन देशवासियों ने हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा के साथ इसका सामना किया है.
उन्होंने कहा, सरकार द्वारा घोषित बीस लाख करोड़ का राहत पैकेज से अर्थव्यवस्था सुधरने में भी काफी मदद मिल रही है. देश में पाँच मुख्य बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है, जिनमें लेबर, लैंड, लॉ, लॉजिस्टिक और लिक्वीडिटी शामिल हैं.

जिनके पास रोटी, कपड़ा और मकान नहीं है उनके लिए सरकार को नीतियां तैयार करनी हैं. उन्होंने उन 115 जिलों की बात की जिनमें इंडस्ट्री लगानी हैं, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट गांव तैयार करने हैं. गांधी जी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि वह हमेशा ज्यादा प्रोडक्शन और ज्यादा लोगों को रोजगार देने में विश्वास रखते थे.उन्होंने बताया, चाइना की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट आठ प्रतिशत है, भारत की 13 प्रतिशत और अमेरिका की 12 प्रतिशत है इसे कैसे कम किया जाए इसपर विचार करना है.अंत में उन्होंने कहा, आज के समय में लोग काफी नकारात्मक हो गए हैं उन्हें सकारात्मक, सुखी, समृद्ध और सशक्त बना होगा. सबको कदम से कदम मिलाकर चलना होगा ताकि कोरोना से जंग जीती जा सके.

Related posts

फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 27 को होने वाली आम आदमी पार्टी की स्कूल-अस्पताल रैली नए कीर्तिमान स्थापित करेगी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गृह मंत्री अनिल विज ने अलग-अलग मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भीषण गर्मी में जनता को पानी तो पीला नहीं सकतें, पर शराब ठेका का खोल कर शराब पीने की आदत डलवाना जरूर चाहती हैं, ललित नागर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!