Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक करोड़ की लूट को अंजाम देने निकले थे 4 बदमाश, एनकाउंटर के बाद दबोचे गए

नई दिल्ली:साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की आधी रात एक एनकाउंटर के बाद 4 शातिर लटेरों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, ये चारों एक करोड़ की लूट की साजिश रचने के बाद लाजपत नगर इलाके में रिंग रोड के पास इकट्ठे हुए थे और वहीं से चारों लूट के लिए निकलने वाले थे, लेकिन पुलिस ने लूट से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया.पकड़ में आए बदमाशों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल और 2 देसी तमंचे बरामद किए गए हैं.
पुलिस को एक मुखबिर के जरिए पता लगा था कि 4 शातिर बदमाश जो कि कई वारदातों में शामिल रहे हैं,वे सभी एक करोड़ रुपये की लूट की साजिश रच रहे हैं और गुरुवार की रात लूट को अंजाम भी देंगे. इस जानकारी पर पुलिस ने जब जांच की तो उन्हें खबर मिली कि 4 बदमाश लाजपत नगर के विनोबा पूरी मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हैं.पुलिस के पास ये भी खबर थी कि आरोपी हथियार लिए हैं, इसलिए पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर पुलिस को 4 बदमाश जिनमें से 2 बाइक पर और 2 स्कूटी पर बैठे थे, वो नजर आए. पुलिस ने जैसे ही उन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो चोरों ने पिस्टल निकाल ली.
इनमें से एक ने एसएचओ लाजपत नगर को टारगेट कर एक गोली भी चला दी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया. बाद में पुलिस ने चारों को मौके से ही पकड़ लिया. चारों की पहचान टीपू सुल्तान, इस्माइल, जाकिर और छोटू के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक,इस गैंग की अब तक 7 मामलों में शामिल होने की जानकारी मिली है. इनके पास से लूट के 14 मोबाइल फोन मिले हैं. पूछ ताछ में टीपू सुल्तान ने पुलिस को बताया कि उन्हें 2 दिन पहले जानकारी मिली थी कि एक व्यापारी के पास घर में एक करोड़ रुपये हैं, जब जानकारी पुख्ता हो गई तो आरोपियों ने गुरुवार की रात लूट की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और 4 बदमाश धरे गए.

Related posts

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपहरणकर्ता  ने किया था चार साल की बच्ची का अपहरण, बस मार्शल ने पकड़ा, होगा सम्मानित   

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज बिना डिग्री की चला रहे सैनी डेंटल क्लिनिक में की छापेमारी, केस दर्ज, इलाज करते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुपकर गैंग पर जमकर हमला बोला और उसपर जम्मू – कश्मीर में विदेशी दखल देने का आरोप भी लगाया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!