Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

हाथी के बच्चे ने जंगल में दिखाई ऐसी शरारत, ढलान में लेटकर ऐसे किए मजे. देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हाथी की मस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जंगल में ढलान देखने के बाद हाथी लेट गया और फिसलकर मस्ती की. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने इस प्यारे से वीडियो को पसंद किया जा रहा है. बारिश के बाद ढलान गीली हुई तो हाथी ने उसी को फिसलपट्टी बना दी और फिसलते हुए नीचे आ गया.


वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा नीचे उतरने के लिए आगे बढ़ता है. उसे ढलान गीली दिखती है तो नीचे उतरने की कोशिश करता है. वो पैरों को नीचे करता है और फिसल जाता है. वीडियो देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बच्चों में फिसलने की कला जीन्स में ही होती है.’इस वीडियो को उन्होंने 25 जून को शेयर किया है, जिसके अब तक 85 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 9 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…

Related posts

कांग्रेस ने की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें शाही स्नान करने से रोकने की कड़ी निंदा

Ajit Sinha

अभिनेता सैफ अली खान की तेजी से सुधार,8 साल के बेटे के साथ चलते हुए लहूलुहान अवस्था अस्पताल में पहुंचे थे अस्पताल में

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार जीएसटी परिषद् की बैठक में कपडे पर बढ़े टैक्स का करेगी विरोध, टैक्स वापस लेने की करेगी मांग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!