Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

शाम कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 75 हो गई, अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी हैं।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले भर में कोरोना पॉजिटिव के मामले और ज्यादा मिलने से आमजन सहमें हुए हैं, अब कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले बढ़ कर 75 हो गई हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हो गई और कुल 31 मरीजों को अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं और 42 मरीज ठीक होकर अपने घरों में चले गए। यह बुलेटिन आज शाम को जिला प्रशासन ने मीडिया को जारी किया हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4810 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1354 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3454 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4735 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3683 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3413 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 195 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 75 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 31 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 42 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें दो मरीजो की मौत भी हो गई है।

Related posts

कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश, रजिस्टर में दर्ज करे

Ajit Sinha

गुरुग्राम: कोरोना पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम में टेस्ट बढाए गए हैं, प्रतिदिन 21 स्थानों पर लगाए जा रहे हैं टेस्टिंग कैंप-डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :105 बैंकट हॉल, मैरिज गार्डन वालों को डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने थमाया नोटिस।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!