Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य

खाना-पानी बांट रहा पूर्व पार्षद निकला कोरोना पॉजिटव, मचा हड़कंप

लखनऊ के हॉटस्पॉट एरिया सदर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और परेशान करने वाली खबर आई है.सदर इलाके के संक्रमित लोगों में इलाके के पूर्व पार्षद का भी नाम है. ये पूर्व पार्षद पिछले काफी समय से लोगों में भोजन- पानी बांट रहे थे. अब प्रशासन को डर है कि कहीं इनके जरिए कई और लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं.

दरअसल,सदर बाजार के इलाके 12 कोरोना संक्रमित जमाती पकड़े गए थे. इसके बाद पूर्व पार्षद को इलाके में खाना बांटने से रोका गया था और इलाके को हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले इलाके के एक शख्स की मौत के बाद भी ये नेता उसके परिवार के संपर्क में आया था.इसके बाद प्रशासन ने इलाके में जांच में तेजी कर दी है और पूरे इलाके में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है. लखनऊ में कोरोना के अब तक 70 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. लखनऊ के कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और इलाके में अभियान चलाकर कोरोना मरीजों की तलाश की जा रही है.लखनऊ का सदर बाजार कोरोना वायरस का एपीसेंटर बनता जा रहा है. बुधवार को केजीएमयू की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. इसमें अधिकतर सदर बाजार इलाके थे. अब तक सदर इलाके के करीब 50 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. कल ही नजीराबाद के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी.

Related posts

कार चोरों के साथ पुलिस की भिड़ंत, बहादुरी के लिए जवानों को मिला इनाम

Ajit Sinha

मथुरा: प्रदेश सरकार पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करे प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित   

Ajit Sinha

नए वर्ष कि शुरुआत के साथ सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश में नंबर-वन पर रहा गौतमबुद्ध नगर अब  टॉप टेन सूची से हुआ बाहर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!