Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य

खाना-पानी बांट रहा पूर्व पार्षद निकला कोरोना पॉजिटव, मचा हड़कंप

लखनऊ के हॉटस्पॉट एरिया सदर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और परेशान करने वाली खबर आई है.सदर इलाके के संक्रमित लोगों में इलाके के पूर्व पार्षद का भी नाम है. ये पूर्व पार्षद पिछले काफी समय से लोगों में भोजन- पानी बांट रहे थे. अब प्रशासन को डर है कि कहीं इनके जरिए कई और लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं.

दरअसल,सदर बाजार के इलाके 12 कोरोना संक्रमित जमाती पकड़े गए थे. इसके बाद पूर्व पार्षद को इलाके में खाना बांटने से रोका गया था और इलाके को हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले इलाके के एक शख्स की मौत के बाद भी ये नेता उसके परिवार के संपर्क में आया था.इसके बाद प्रशासन ने इलाके में जांच में तेजी कर दी है और पूरे इलाके में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है. लखनऊ में कोरोना के अब तक 70 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. लखनऊ के कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और इलाके में अभियान चलाकर कोरोना मरीजों की तलाश की जा रही है.लखनऊ का सदर बाजार कोरोना वायरस का एपीसेंटर बनता जा रहा है. बुधवार को केजीएमयू की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. इसमें अधिकतर सदर बाजार इलाके थे. अब तक सदर इलाके के करीब 50 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. कल ही नजीराबाद के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी.

Related posts

आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ साजिश के तहत गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

कॉस्मॉस हॉस्पिटल में लगी आग में एक शख्स की मौत , 8 मरीज बुरी तरह से झुलसे, दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर सी-20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!