Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद जिले में अब तक 702 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है : डा. राम भगत 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उप-सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 702 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 74 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 628 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 691 होम आइसोलेशन पर है। दो केस के सैंपल पॉजिटिव आए हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। एक पाजिटिव केस की स्थिति में सुधार आया है तथा उसके सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कुछ समय के बाद एक बार और सैंपल लैब में भेजे जाएंगे। दोबारा रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। अब तक 66 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 46 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 19 की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला में सरकारी व निजी अस्पतालों में 34 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं,जिनमें 1040 बेड की क्षमता की गई है। उन्होंने बताया कि COVID-19 के संदिग्ध व कंफर्म मामलों के परिवहन के लिए सभी सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस तैयार की गई हैं। जिला स्तर पर सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को COVID-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण लोगों के जीवन को बदलने के लिए ब्लॉक उत्थान कार्यक्रम शुरूः संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वीरा सेंटर के चेयरपर्सन सीमा जैन ने मानव विद्या निकेतन स्कूल में 100 से अधिक जरुरत बच्चों को स्वेटर बांटे।

Ajit Sinha

भाजपा के नौ साल, बेहाल फरीदाबाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा शासनकाल पर दागे नौ सवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!