Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वीरा सेंटर के चेयरपर्सन सीमा जैन ने मानव विद्या निकेतन स्कूल में 100 से अधिक जरुरत बच्चों को स्वेटर बांटे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वीरा सेंटर, बल्लभगढ़ ने चेयरपर्सन सीमा जैन के नेतृत्व में सोमवार को मानव विद्या निकेतन स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक गरीब बच्चों को संस्था द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति देकर अतिथिगणों का मन मोह लिया।
इस मौके पर वीरा सेंटर की चेरपर्सन श्रीमती सीमा जैन ने स्कूली बच्चों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों के लिए सराहा और शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के जीवन की आधारशिला होता है और यहीं से उनके कैरियर की शुरूआत होती है। बच्चे चाहे, जिस भी क्षेत्र में जाएं, मगर उनको अपने आदर्शों को कभी नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वीरा सेंटर गरीब, असहाय बच्चों की मदद के लिए हमेशा प्रयासरत है और स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित करने वाला यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, ताकि गरीब बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय सचिव वीर एम के जैन, मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन सुशील जैन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव सतवीर डागर ने विशेष सहयोग प्रदान किया और स्कूली बच्चों को आश्वासन दिया कि उनकी पढ़ाई के बीच में आने वाली किसी भी कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए वो सदैव तत्पर रहेंगे और समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहेंगे। इस मौके पर कल्पना गोयल, सुनीता फागना, रेनू अग्रवाल, अन्नू जैन, मधु सिंह, प्रिया जैन, ममता जैन, ऊषा जैन, छवि मटनेजा, सोनल जैन, बबीता जिंदल, पवन जैन, डी के जैन, प्रवीन जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती दिव्या ने आए हुए अतिथिगणों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

फ़रीदाबाद: कर्मचारी यूनियनों के चक्का जाम के दृष्टिगत धारा 144 लागू-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में 4 अवैध निर्माणधीन दुकानें, कई रिहायशी फ्लैटों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा की गई सीलिंग तोड़ कर निर्माण करने वाले बिल्डर पर कार्रवाई करके जाएगें : नरेश  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x