Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

लॉकडाउन: आरबीआई  ने रेपो रेट में की सबसे बड़ी कटौती, सस्ते होंगे लोन-घटेगी EMI

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देश की इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत रिजर्व बैंक ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 से घटकर 4.45 फीसदी पर आ गई है. रेपो रेट की यह कटौती आरबीआई इतिहास की सबसे बड़ी है.बता दें कि बीते दो मौद्रिक समीक्षा बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया था. रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन सहित कई तरह के ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलने की उम्मीद है.

इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट कटौती करते हुए 4 फीसदी कर दी है. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से कैश फ्लो में आई चुनौती से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत कर दिया गया है. यह एक साल तक की अवधि के लिए किया गया है.आरबीआई गवर्नर के मुताबिक सभी कमर्शियल बैंकों को ब्याज और कर्ज अदा करने में 3 महीने की छूट दी जा रही है. इस फैसले से 3.74 करोड़ रुपये की नकदी सिस्टम में आएगी. वित्त मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिजर्व बैंक (आरबीआई) को लेटर लिखकर कहा है कि वह ग्राहकों को राहत देने के लिए आपातकालीन उपाय करे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी गुरुवार को पीएम मोदी को लेटर लिखकर यह मांग की थी कि कोरोना को देखते हुए लोगों की ईएमआई और लोन भुगतान को छह महीने के लिए टाल दिया जाए

Related posts

के. सी. वेणुगोपाल व अजय माकन ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुनिए लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना की टीम संभालेगी दक्षिण दिल्ली की कमान

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव -2025 के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!