Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने दरगाह ब्लास्ट के 24 घंटे के भीतर 100 आतंकियों को मार गिराया

संवाददाता, कराची : पाकिस्तानी प्रांत सिंध के सहवान में लाल शाहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर ISIS के आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट के 24 घंटे के भीतर सुरक्षा बलों ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराए हैं। इस आत्मघाती हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी क्योंकि सरकार ने आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान में सप्ताहांत से हुए कम से कम आठ आतंकवादी हमलों के बाद संघीय एवं प्रांतीय सरकारों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में इस सप्ताह इस बात पर सहमति जताई गई कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को ‘मिटा दिया’ जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि दरगाह में हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक हैं और उन्हें कराची के अस्पताल में ले जाया जाएग। सेना ने कहा कि सशस्त्र बल सभी आवश्यक संसाधनों की मदद से बचाव प्रयास कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना एवं रेंजर्स ने बचाव प्रयासों में मदद की। सिंध में शिया दरगाह पर हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। दरगाह को सील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक सबूत एकत्र कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को किया संबोधित-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

सोनिया गांधी ने बाइडन को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को हुए चुनाव में जीत पर बधाई दी है।

Ajit Sinha

अशोक गहलौत और जयराम रमेश ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता में क्या कहा , सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x