Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

दरगाह पर IS के हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान, 35 आतंकी मारे

संवाददाता : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शहबाज कलंदर की दरगाह पर गुरुवार को हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इसमें कम से कम 35 आतंकी मारे गए। दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले में 76 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। आईएस ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है।

देशव्यापी अभियान 
सिंध रेंजर्स ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि दक्षिणी प्रांत में रातभर चले उनके अभियानों में 18 आतंकी मारे मारे गए। इनमें से सात आतंकी प्रांत के काठोर इलाके में अर्ध्य सैन्यबलों से मुठभेड़ में मारे गए। जबकि 11 आतंकी कराची के मांघोपीर इलाके में छापेमारी के दौरान मारे गए।

संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र की ओरकजई एजेंसी में छह आतंकी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। जबकि डेरा इस्माइल खान शहर में दो आंतकी मारे गए। पेशावर में तलाशी अभियान के दौरान तीन आंतकी मारे गए और दो आतंकी पंजाब प्रांत के सरगोधा शहर में मारे गए।

कार्रवाई जारी रहेगी 
पाकिस्तान के एक सरकारी अधिकारी ने कहा, देशभर से कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि सरकार ने आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। देश में सप्ताहांत से हुए आठ आतंकी हमलों के बाद संघीय और प्रांतीय सरकारों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में इसी सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। उसमें इस बात पर सहमति जताई गई कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले आतंकियों को मिटा दिया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि दरगाह धमाके में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक हैं। सशस्त्र बल बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

पाक-अफगान सीमा सील
शाहबाज कलंदर दरगाह पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगती तुर्खम सीमा अनिश्चितकाल के लिए सील कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा चिंताओं के कारण सीमा को सभी प्रकार की व्यापारिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया है। पाक सेना भी इसकी पुष्टि की है।

Related posts

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 3 प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी

Ajit Sinha

वकालत केवल पेशा नहीं, जनसेवा का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

कनाडा-भारत संयुक्त वक्तव्य 2026 व्यापार और निवेश मंच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x