Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की 3 प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की स्वीकृति दी, जो 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा।यह मूल वेतन/पेंशन के मौजूदा 55 प्रतिशत की दर में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि है,  जिससे मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में बढ़ोतरी से प्रति वर्ष राजकोष पर 10083.96 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 49.19 लाख कर्मचारी और 68.72 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है।

Related posts

बीजेपी, बिहार का अध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को बनाया गया है।

Ajit Sinha

अवैध माइनिंग मामले में होमगार्ड दीपक पर 25000 का इनाम घोषित

Ajit Sinha

मुडंका अग्निकांड में अब तक 26 शवों को बरामद किया गया हैं और 50 से अधिक कर्मचारियों को बचाया गया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x