Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सीएम मनोहर के आदेश पर साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर दंगा भड़काने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: सोशल मीडिया के माध्यम से गुरूग्राम जिला की शांति तथा सौहार्दपूर्ण माहौल को भंग करने और यहां पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के प्रयास उस समय फेल हो गए जब नागरिकों में से किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टवीट्र के माध्यम से इसके बारे में सूचित किया और मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरूग्राम पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

हुआ यूं कि अब तक सांप्रदायिक हिंसा से अछूता रहा गुरूग्राम की शांति कुछ शरारती तत्वों को भा नहीं रही थी, इसलिए यहां के शांतिपूर्ण माहौल को सोशल मीडिया के जरिए खराब करने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट अपलोड करनी शुरू की गई जिससे गुरूग्राम शहर में भी सांप्रदायिक दंगे भड़क जाएं। अभी तक राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की सजगता से गुरूग्राम में शांति का माहौल है और लोग अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं, अपने कामकाज में लगे हुए हैं। गुरूग्राम में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए लेकिन शुरूआत में ही नागरिकों की सजगता और सहयोग से इन पर काबू पा लिया गया। सोशल मीडिया पर गुरूग्राम में दंगे भड़काने की मंशा से पोस्ट डाली जानी शुरू ही हुई थी कि नागरिकों में से किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इसकी सूचना 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर टवीट्र के जरिए दी।



उस व्यक्ति से सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम पुलिस को इस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गुरूग्राम पुलिस के साईबर सैल ने इस पर कार्यवाही शुरू की और राजस्थान के जयपुर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनसे जांच पड़ताल की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गुरूग्राम पुलिस द्वारा इस सहयोग के लिए सूचना देने वाले नागरिक का आभार जताया गया और उसे बताया गया कि उक्त आरोपियों की पहचान करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस पर सूचना देने वाले व्यक्ति ने मामले पर त्वरित एक्शन लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गुरूग्राम पुलिस का धन्यवाद किया। यह मामला संज्ञान में आने के बाद गुरूग्राम पुलिस तथा साइबर सैल और ज्यादा सक्रिय हो गया है और सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाली सामग्री पर निगरानी बढा दी गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस को मुख्यमंत्री की ओर से सख्त हिदायत दी हुई हैं और किसी भी कीमत पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद : प्रेम व कल्लू उर्फ़ नरेंद्र की एसआरएस रॉयल सिटी के ए -वन के दसवीं मंजिल के एक फ्लैट में गोलियों से भून डाला, कत्ल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक पहलवान को एक पिस्तौल रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

वायरल होने के लिए नॉलेज पार्क थाना परिसर के सामने दो युवक ने बनाई रील, पुलिस ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!