Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली विशेष

टांडा जंगल में राहगीरों ने हाईवे पार करते हुए बाघ को देखा, जंगल में लगे कैमरे में भी को चुके हैं ट्रैप

रुद्रपुर: तराई केंद्रीय वन प्रभाग में भी बाघों ने दस्तक दे दी है। मंगलवार तड़के राहगीरों ने टांडा जंगल से गुजरने वाली हाईवे पर एक बाघ को सड़क पार करते हुए देखा। यह देख मौके पर वाहन चालकों का जमावड़ा लग गया। मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा वन क्षेत्र में हाइवे पर अचानक एक बाघ आ गया। करीब एक मिनट के बाद उसने सड़क पार किया और फिर जंगल में चला गया। सड़क पर बाघ देख वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। इसके बाद वह दूर से ही बाघ को देखने लगे। बाघ के जंगल में चले जाने के बाद वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।




जंगल में लगे कैमरे में टैप हो चुका है बाघा

इधर, वन क्षेत्राधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग में हाथी, गुलदार, हिरन, बंदर, नील गाय, खरगोश, मोर समेत अन्य जंगली जानवरों के साथ ही तीन चार बाघों का जोड़ा है, जो समय समय पर देखे जाते हैं। जंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह कई बार ट्रैप हुए हैं। बताया कि रामनगर डिवीजन से तराई के जंगल सटे हुए हैं। ऐसे में बाघों का मूवमेंट रामनगर डिवीजन से तराई के जंगलों की ओर भी होते रहता है।

Related posts

नाले में गिरी कार, 20 वर्षीय एक छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आयोजित निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त विशाल महारैली को किया संबोधित

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज एनएसयूआई की राज्य इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!