Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय

हवा में लटकर सांप ने निगल ली इतनी बड़ी छिपकली, देखने वालों के उड़े होश. देखिए वायरल तस्वीर।

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. कार्पेट पायथन ने एक विशाल छिपकली को निगल लिया. अजगर एक गांव के घर की छत पर लटका हुआ था और छिपकली को निगल रहा था. डरा देने वाली इस तस्वीर को हर जगह शेयर किया जा रहा है.डेली मेल की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते क्वींसलैंड के नांबौर में क्राइस्ट केयर सैंक्चुरी पार्क रिटायरमेंट विलेज में ये घटना हुई.



रिटायरमेंट विलेज ने मंगलवार को फेसबुक पर लिखा, “यहां रहने वालों लोगों को पिछले हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला. एक कार्पेट पायथन घर की छत पर लटका हुआ था और छिपकली को खा रहा था.तस्वीर में देखा जा सकता है कि सांप अपने मुंह में छिपकली लिए हुए है.इस फोटो को रिटायरमेंट विलेज के एक कार्यकर्ता ने क्लिक किया है.कुछ लोग इस फोटो को देखकर प्रभावित हुए तो कुछ डर गए. एक यूजर ने लिखा, ”क्या शानदार फोटो है ये. वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ”ये दृश्य देखकर आस पास के लोग कितना घबरा गए होंगे.क्वींसलैंड संग्रहालय के अनुसार, कार्पेट पायथन उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं. ये दिन और रात में सक्रिय रहते हैं. उनको जमीन, पेड़ों और इमारतों में देखा जा सकता है.

Related posts

काबुल एयरपोर्ट के गेट के नजदीक जबरदस्त ब्लास्ट होने की खबर आई हैं अभी अभी, काफी लोग घायल होने की खबर हैं।

Ajit Sinha

आगाज: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम मनोहर लाल करेंगे 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन- अरविंद सिंह

Ajit Sinha

अस्पताल ने दिया था डेथ सर्टिफिकेट, दफनाने से पहले जी उठी महिला, जाने कैसा होता है मौत का अनुभव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!