Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 6 पिस्टल, 12 मैगजीन, तीन  कारतूस व एक ब्रेज़ा  कार के साथ 4 लोगों  को गिरफ्तार बरामद किए हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते हिसार जिले में न केवल एक बड़ी अपराधिक घटना होने से टल गई बल्कि पुलिस ने चार लोगों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। एक ब्रीजा कार को भी जब्त की गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतलौडा निवासी संदीप, खारिया के निशान, दौलतपुर के अमरदास और भैणी बादशाह पुर के अजय उर्फ बागड़ी के रूप में हुई है।
 


बस-अड्डा मतलौडा के पास गश्त कर रही एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की एक टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद लडके, जो किसी  आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं, गांव के बाहर बनभोरी की तरफ घूम रहे हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पांच 32 बोर की पिस्टल, एक 30 बोर की पिस्टल, 12 मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज कर इस संबंध में जब्त किए गए असला बारे पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Related posts

खुशहाली पार्क के समीप एक शख्स की गला काट कर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

कपिल उर्फ नंदू – वेंकट गर्ग गिरोह के 2 शार्प शूटर एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक करोड़ रूपए के प्रतिबंधित कोडीन सिरप की 36,238 बोतलों के साथ पूर्व केमिस्ट को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!