Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने एक तस्कर को 35 लाख रूपए कीमत की ब्राऊन शुगर के साथ किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ:हरियाणा पुलिस रेवाडी की अपराध शाखा टीम ने रेलवे चौक से करीब 35 लाख रुपए कीमत की ब्राऊन सुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तस्कर की पहचान राजस्थान के पाली के गांव आकड़ावास निवासी बादरराम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रवक्ता के अनुसार सोमवार की रात अपराध शाखा टीम नईवाली चैक के पास अपनी टीम के साथ रूटीन गश्त कर रहे थे.इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे चैक पर सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ा हुआ है। देखने में वह नशा तस्कर लग रहा है।
सूचना के तुरंत बाद अपराध शाखा की टीम ने रेलवे चैक को घेर लिया। इसी बीच वहां खड़ा व्यक्ति भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। अपराध शाखा टीम ने इसकी सूचना तुरंत डीएसपी मोहम्मद जमाल को दी। सूचना के बाद डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपी बादरराम के पास बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंदर एक पैकेट मिला। उसके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि पैकेट में रखी ब्राऊन सुगर है। उसके बाद ब्राऊन सुगर का वजन तोला गया तो वह 734 ग्राम था। पकडी गई ब्राउन सुगर की अनुमानित बाजार कीमत 35 लाख रुपए बताई गई है।



आरोपी को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।-एसपी ने थपथपाई पीठनशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस की यह बहुत बड़ी कार्रवाई है,क्योंकि ड्रग्स जैसे नशे में फंसकर युवा वर्ग अपना जीवन खराब कर रहे है। अपराध शाखा रेवाड़ी की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने अपराध शाखा इंचार्ज विद्या सागर व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई है।

Related posts

जेजेपी ने हरियाणा को 7 हिस्सों में बांटकर छेड़ा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान, प्रभारी नियुक्त

Ajit Sinha

ठेका धमाका: डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि केंटेनमेंट एरिया में शराब के ठेके  नहीं खुलेगें, सै.16,फरीदाबाद में कैसे खुल गया।    

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर निर्मला ने विश्व पुलिस खेलों में जीता स्वर्ण पदक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!