Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी ने जारी की सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्‍ट, पढ़े प्रत्याशियों के नाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई, इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है। इसमें 46 विधायकों को टिकट दिया गया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।



दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 2015 के चुनाव में इन 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा किया था जबकि बची हुई तीन सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस या किसी भी अन्य दल का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया था।

Related posts

पवन खेड़ा ने कहा- वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट दे चुनाव आयोग, इससे साबित हो जाएगा कि मोदी चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने आवास पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत और सुगम भारत अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Ajit Sinha
error: Content is protected !!