Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

एंटी डस्ट कैंपेन के तहत 253 निर्माण साइट्स को नोटिस जारी, 32.40 लाख रुपए का लगाया जुर्माना- गोपाल राय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एंटी डस्ट अभियान को लेकर आज पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि एंटी डस्ट कैम्पेन से सम्बंधित टीमों ने अभी तक 6868 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण स्थलों पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर  253 स्थलों को नोटिस और चालान जारी किया है। साथ ही,  32.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 6 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जा रहा है, जो 6 नवम्बर तक चलेगा। इस अभियान के लिए 586 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 12 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ये दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं। सभी टीमों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने 30 सितम्बर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने उसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। हमने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है, जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जिसमे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, पटाखों को लेकर जागरूकता अभियान , मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान आदि प्रमुख है।

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि  टीम लगातार निर्माण साइट्स का दौरा कर रही है। यह टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वहां निर्माण संबंधी दिशा निर्देशों का पालन हो। निर्माण साइट्स पर 14 सूत्रीय नियमों को लागू करना जरूरी है। यह अभियान 6 नवंबर तक चलेगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जो भी साइट्स डस्ट कंट्रोल के नियम का पालन नहीं करेगा, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। कंस्ट्रक्शन साइटों पर नियम के उल्लंघन होने पर एनजीटी की गाइड लाइन के मुताबिक 10 हजार से 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ज्यादा उलंघन होगा तो कंस्ट्रक्शन साइट को बंद कर दिया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज एंटी डस्ट कैंपेन को लेकर पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की टीम से रोजाना रिपोर्ट लें।उन्होंने बताया कि टीमों का लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 6868 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है। कुछ निर्माण स्थलों पर दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया जाने कारण कुल 253 नोटिस जारी किए गए हैं तथा 32.40 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। गोपाल राय ने  दिल्ली के लोगों से अपील किया  कि कहीं भी अगर उनको निर्माण/विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे तो वे ग्रीन दिल्ली ऐप पर इसकी शिकायत करें।

Related posts

दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे किसने और क्यों लागएं, आप स्वंय देखिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने असंगठित कर्मकारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 60 वर्ष के बाद 3 हजार पेंशन।

Ajit Sinha

एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प के लिए पहली तिमाही में 400 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x