Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी ने जारी की सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्‍ट, पढ़े प्रत्याशियों के नाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की एक अहम बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई, इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है। इसमें 46 विधायकों को टिकट दिया गया है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।



दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 2015 के चुनाव में इन 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने कब्जा किया था जबकि बची हुई तीन सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस या किसी भी अन्य दल का दिल्ली में खाता नहीं खुल पाया था।

Related posts

साथ ही, असम की जनता को एक शुभ समाचार देना चाहता हूँ कि पश्चिम बंगाल में भी दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है-अमित शाह

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण कम होने के बाद प्रतिबंध हटाए, स्कूल -कॉलेज सोमवार से खुलेंगे

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले, कर्नाटका की नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी,उसमें ये 5 हमारे जो वायदे हैं, ये कानून बन जाएंगे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!