Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

21 साल की एक मॉडल पॉपुलर सेल्फी स्पॉट पर तस्वीर लेने के चक्कर में जान गंवा बैठी

21 साल की एक मॉडल पॉपुलर सेल्फी स्पॉट पर तस्वीर लेने के चक्कर में जान गंवा बैठी. ब्रिटिश मॉडल मेडलिन डेविस सिडनी में घूमने गई थीं, जहां वह हादसे की शिकार हो गईं. सिडनी के डायमंड बे रिजर्व में रविवार की सुबह 6.30 बजे एक चट्टान के सिरे पर सेल्फी लेने के दौरान मेडलिन बैलेंस खो बैठीं और गिर पड़ीं. हादसे के कुछ घंटे पहले यानी शनिवार की देर रात मॉडल ने दोस्तों के साथ पार्टी की थी और फिर सुबह में डायमंड बे रिजर्व जाने का फैसला किया था.



ऐसा समझा जा रहा है कि सनराइज देखने के लिए मॉडल और उनके साथी चट्टान के छोर पर जा पहुंचे थे. मेडलिन की एक फैमिली फ्रेंड लिडिया वूडवार्ड ने बताया कि वह तस्वीरें लेने के लिए चट्टान पर गई थीं. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त इमरजेंसी सर्विस बुलाई गई थी. पुलिस को घटना की जानकारी दिए जाने के 4 घंटे बाद मॉडल की बॉडी बरामद की गई. पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

Related posts

स्थिति सामान्य होते ही जम्मू -कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा, हमें 70 साल नहीं लगेंगे : अमित शाह

Ajit Sinha

दर्दनाक हादसा: दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, इसमें पति , पत्नी व दो बेटे शामिल हैं -जांच जारी।   

Ajit Sinha

बीती रात आइजीआइ हवाई अड्डे पर दो फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा, वीडियो में डीसीपी तनु शर्मा को सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!