Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली: फैक्ट्री में आग के बाद जोरदार धमाका , दमकल कर्मी समेत कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: दिल्ली के उद्योग नगर के पीरागढ़ी की एक कंपनी में भयंकर आग लग गई. आग की  यह घटना सुबह तक़रीबन 4 बजे लगी. इसके बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची. आग बुझाते वक्त ही फैक्ट्री में एक जोरदार धमाका हुआ और बिल्डिंग का पिछ्ला हिस्सा ढह गई, जिसमें कुछ लोगों के साथ कई दमकलकर्मी भी फंस गए हैं.



स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री में सुबह आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि पलभर  में चारों तरफ फैल गई. हादसे के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से फैक्ट्री की इमारत का पिछ्ला हिस्सा ढह गई.


इमारत की चपेट में आने से कुछ लोग फंस गए हैं. आग बुझाने के दौरान कुछ दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं.फिलहाल राहत बचाव का काम जारी है. आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Related posts

लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक फरार गैंगस्टर योगेश उर्फ़ हिमांशु उर्फ़ घोगा अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली मेट्रो में एक महिला यात्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर संस्कृत भाषा में शुभकामनाएं दीं- देखे

Ajit Sinha

कांग्रेस ने पेगासस पर गला फाड़-फाड़ कर प्रेस कांफ्रेंस किया था,पीएम को बदनाम किया और देशद्रोह का आरोप लगाया -बीजेपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!