Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

37 साल के एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की है. बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला.कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी. उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं. आज दोपहर 1 बजे कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा.कुशल पंजाबी के निधन की शॉकिंग खबर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. कुशल करणवीर अच्छे दोस्त थे. करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा-”तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है. अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं. मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे. जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया. लेकिन मुझे क्या पता था.’डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर,तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा,खुश मिजाज नेचर और गर्मजोशी.मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा.तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा



जिसने अपना पूरा जीवन जिया.’कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था.कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की, उनका एक बेटा भी है. जिसका जन्म 2016 में हुआ था. कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे.

Related posts

फरीदाबाद के एक शख्स को दिल्ली के महिपालपुर की सड़कों पर कार से घसीटते हुए का वीडियो वायरल, दर्दनाक मौत

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे।

Ajit Sinha

बर्फ़बारी और बारिश के दौरान दिल छू देने वाला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शानदार भाषण- लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!