Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निगमायुक्त सोनल गोयल ने स्वच्छ फरीदाबाद-स्वस्थ फरीदाबाद के अंतर्गत सफाई व पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर  किया औचक निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने स्वच्छ फरीदाबाद-स्वस्थ फरीदाबाद के अंतर्गत सफाई व्यवस्था व पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर आज शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के तीन बड़े पार्क सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क, सेक्टर-15 स्थित सैन्ट्रल पार्क तथा सेक्टर-14 की मार्किट के सामने पार्क, कार्यालय डिवीजन-3 तथा जलघर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पार्कों में जगह-जगह बिखरे पेड़-पौधो पत्तों के ढेर पाए गए जिस पर नाराजगी जताते हुए निग्मायुक्त ने कार्यकारी अभियंता उद्यान अमरजीत बीसला को उन्हें तुरंत उठवाने के सख्त निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के समय निग्मायुक्त सोनल गोयल के साथ अधीक्षण अभियंता वीरेन्द्र करदम, स्वास्थ्य अधिकारी, डा. उदयभान शर्मा, कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह, दीपक किंगर, ओमवीर सिंह व सहायक सफाई निरीक्षक राजेन्द्र दहिया भी मौजूद थे।

निग्मायुक्त ने सबसे पहले सेक्टर-16 के टी पाइंट का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने देखा कि दो जगह कूड़े के ढेर इकट्ठे पड़े हुए थे। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को इन कूड़े के ढेरों को तुरंत उठवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सेक्टर-16 के जेड पार्क तथा सेक्टर-15 स्थित सैन्ट्रल पार्कों का भी निरीक्षण किया जहां पर सूखे पत्ते दोनों पार्कों में जगह-जगह बिखरे हुए दिखाई दिए। उन्होनें  उद्यान विभाग के कार्यकारी अभियंता को इन्हें तुरंत उठवाने तथा प्रतिदिन पार्कों की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। निग्मायुक्त को वहां पर उपस्थित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जेड पार्क में टयूबवैल खराब होने के कारण पानी व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध नहीं है। निग्मायुक्त ने कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह को टयूबवैल को ठीक कराने के भी आदेश दिए।



निग्मायुक्त ने जब सेक्टर-14 स्थित जलघर का निरीक्षण किया तो वहां पर निर्माण सामग्री व कबाड़ इधर-उधर बिखरा पड़ा दिखाई दिया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश  दिए। इसके उपरांत निग्मायुक्त ने सेक्टर-14 पार्क के सामने सब डिवीजन-3 कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा हाजरी रजिस्टर में सीवर मैनों की हाजरी तथा काम करने की समय अवधि चैक की। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि सीवरमैनों की डयूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ली जानी सुनिश्चित करें और सेक्टर-14 के पार्क में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त पाया गया।

Related posts

फरीदाबाद: चौथी मंजिल से छलांग लगाने से पहले ऋचा गोयल ने दोनों बेटों को गला व तकिया से मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में हाथ की कटी हुई अंगलियों को फिर से जोड़ा जा सकता हैं, डा. कविश्वर।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फरीदाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह और एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!