Athrav – Online News Portal
हरियाणा

डीआरओ और तहसीलदार पदों से प्रमोट होकर 21 अधिकारी एचसीएस अधिकारी बने 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार-मौखिक परीक्षा आधार पर वर्ष 2019 की रजिस्टर ए-1 के डीआरओ और तहसीलदार पदों से एचसीएस (कार्यकारी) पदों पर की जाने वाली भर्ती के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दिया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के कार्यालय में 4 सितंबर 2019 को साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दिया है। इसमें सामान्य वर्ग के 23 पद थे, जिनमें से 21 योग्य उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में डीआरओ अमरिंदर सिंह मनैस, अनिल कुमार दून, ब्रहम प्रकाश, नरेश कुमार, धीरज चहल, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संजय बिश्नोई, दिलबाग सिंह, दिनेश, कुलबीर सिंह ढाका तथा मानव मलिक शामिल हैं। इसी प्रकार तहसीलदार दर्शन कुमार, हितेन्द्र कुमार, जगदीश चंद्र, मीतू धनखड़, नवदीप सिंह, प्रवीन कुमार, राजेश पुनिया, संजीव कुमार तथा सुभाष चंद्र शामिल हैं।



प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने परिणाम तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती है। इसके बावजूद भी किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने का अधिकार आयोग के पास है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त परीक्षा परिणाम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लम्बित मामले 2019 के सीडब्ल्यूपी 24538, 2019 के सीडब्ल्यूपी 17295, 2019 के सीडब्ल्यूपी 26093, 2019 के सीडब्ल्यूपी 23499, 2019 के सीडब्ल्यूपी 24738, 2019 के सीडब्ल्यूपी 25010, 2019 के सीडब्ल्यूपी 25000 और 2019 के सीडब्ल्यूपी 26287 के निर्णय पर आधारित रहेगा। उन्होंने कहा कि परिणाम आयोग की वेबसाइट  http://hpsc.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम व फरीदाबाद जिला सहित राज्य के सभी जिलों के लिए 9 करोड़ 40 लाख की राशि स्वीकृत की है।

Ajit Sinha

स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है : बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने कथा वाचक, उसकी पत्नी, बेटी व बेटा की हत्या करने के जुर्म में टोल प्लाजा के पास से पकड़ा, गाडी में आग लगा कर भाग रहा था। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!