Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरूग्राम के मंडलायुक्त अशोक सांगवान ने मताधिकार के महत्व व मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज गुरूग्राम के मंडलायुक्त अशोक सांगवान ने जीडी गोयंका तथा अमेटी विश्वविद्यालय में युवा मतदाताओं से मुलाकात की और उन्हें मताधिकार के महत्व व मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। यह कार्यक्रम युवाओं को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मतदान प्रक्रिया को ठीक से युवाओं को समझाने के लिए मौके पर वीवीपैट व ईवीएम मशीन की डमी भी रखी गई थी। मंडलायुक्त ने मंच से युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का लाइव डैमोस्ट्रेशन करके दिखाया। युवाओं ने पूरी रूचि लेते हुए मंडलायुक्त से मतदान संबंधी अपने संशयों को दूर किया। 



सांगवान ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया और बहुत ही विस्तार से वोट बनवाने से लेकर वोट डालने, मतदान केंद्र अथवा बीएलओ का पता करने आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में अपना नाम पता करने या मतदान केंद्र की जगह पता करने आदि कोई भी शंका हो तो दूरभाष नंबर-1950 पर फोन करके पता कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को वोटर हैल्पलाइन मोबाइल एप के बारे में भी जानकारी दी। मंडलायुक्त ने युवाओं को शपथ दिलाई कि वे 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। इस अवसर पर मंडलायुक्त के साथ लोकेश राजपूत तथा यूट्यूबर मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। 

Related posts

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरूग्राम में अलग-अलग स्थानों पर जताया शोक।

Ajit Sinha

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम मनोहर के साथ गुरूग्राम से 3 राष्ट्रीय राज मार्ग परियोजनाएं की राष्ट्र को समर्पित

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी 29 अप्रैल से- उपायुक्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!