Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा पुलिस के कांस्टेबलों ने विश्व पुलिस खेलों में जीते पदक, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के सिपाही बलजीत व मोहनी ने हाल ही में चीन में संपन्न हुए विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश व पुलिस महकमें का नाम रोशन किया है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बलजीत ने 130 किलो ग्राम कुश्ती ग्रीको-रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक तथा 125 किलो फ्री-स्टाइल में रजत पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार मोहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम कुश्ती में पुलिस व देश के लिए सिल्वर मेडल जीता।



दोनों खिलाडियों ने आज पुलिस मुख्यलाय पहुंचकर विश्व पुलिस गेम्स में भाग लेने का शुभ अवसर प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक,मनोज यादव का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डीजीपी ने दोनों को शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व पुलिस महकमे को नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले भी,पुलिस के विभिन्न खिलाडियों ने इन खेलों में पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईवीएम को लेकर फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के टॉऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने  ‘हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017’ में किया संशोधन।

Ajit Sinha

नव-चयनित हरियाणा सिविल सेवा के उम्मीदवारों को आगामी 6 जनवरी को अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!