Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच,सेक्टर -65 ने 23 लाख के चोरी के जूते सहित ट्रक चालक को महाराष्ट से किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उससे 23 लाख रूपए के एक नामी ग्रामी कंपनी के चोरी हुए जूते बरामद किए हैं। पुलिस जूते को महाराष्ट्र के जलगांव से बरामद करके लाई है। अभी आरोपित के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह पुलिस छापे मारी कर रही है।

इंचार्ज लाजपत राय ने बताया कि गांव जंगावली जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला तय्यब उर्फ पप्पू एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। वह और उसका साथी कंडक्टर महमूद चेन्नई से एक नामी ग्रामी कंपनी के जूतों के कार्टन ट्रक में भर कर सेक्टर-58 लेकर आया था। 23 अगस्त को आरोपी तय्यब ने अपने साथी महमूद, मोटा व ताहिर के साथ मिल कर सेक्टर-58 से जूतों से भरा ट्रक महाराष्ट्र जलगांव ले गए। ट्रक मालिक को जब इसकी भनक लगी,



तो सेक्टर-58 थाना पुलिस को शिकायत देकर ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 को सौंपी गई और उन्होंने मुखबिर की सहायता से तय्यब को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने आरोपित को चार दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए ले लिया। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि माल जलगांव में है। पुलिस वहां से नामी ग्रामी कंपनी के जूतों के 210 कार्टन ट्रक में भर कर फरीदाबाद ले आई। अभी तय्यब के साथी महमूद, मोटा और ताहिर फरार हैं। पुलिस के अनुसार जल्दी ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

अकॉर्ड हॉस्पिटल ने ग्रेटर फ़रीदाबाद की ओज़ोने पार्क सोसायटी सेक्टर- 86 में अपना पहला मेडिकल सेंटर प्रारम्भ किया।

Ajit Sinha

हरियाणा के नागरिकों से आग्रह,  गैर-आपातकालीन शिकायतों के पंजीकरण के लिए चुने ऑन लाइन प्रणाली : डीजीपी 

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ :महिला कांग्रेस ने आज का दिवस शहीद परिवारों की महिलाओं को समर्पित किया,भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगाए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!