Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ :महिला कांग्रेस ने आज का दिवस शहीद परिवारों की महिलाओं को समर्पित किया,भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगाए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लभगढ़:जिला महिला कांग्रेस द्वारा आज महिला दिवस बहुत ही गौरवमयी शैली में मनाया गया। महिला कांग्रेस ने आज का दिवस शहीद परिवारों की महिलाओं को समर्पित किया इस अवसर पर महिलाओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे बार बार लगाए और सभी ने शहीद परिवारों की महिलाओं को सलाम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना सिंह ने की।
महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि हर शहीद से पांच महिलाएं डायरेक्ट जुड़ी हुई होती हैं शहीद की माता, पत्नी, बहन, बेटी, और सास हम इन पांचों को आज का महिला दिवस समर्पित करते हुए नमन करते हैं, हम शहीद परिवारों की महिलाओं पर गर्व करते हैं और इनके त्याग को सलाम करते हैं। इतिहास गवाह है कि महिलाओं के अदम्य साहस और गौरव गाथाओ ने इसके  पन्नों को रंग डाला है आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है व पुरुषों से कहीं भी कम नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं अग्रणी भूमिका में है। राजनीति में भी महिलाओं को और आगे लाने की आवश्यकता है। सत्ता में ज्यादा भागीदारी होने पर देश की आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।



उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को बचपन से ही देशभक्त बनाएं और देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताएं। हमारा गौरवमयी इतिहास है और हम देश की एकता, अखंडता और अस्मिता को कभी मिटने नहीं देंगे। साधना सिंह ने सभी महिलाओं के मस्तक पर तिरंगी पट्टी लगाकर सभी को फूलमालाएं पहना कर सम्मानित किया। सभी महिलाओं ने हाथ उठा कर देश भक्ति व राष्ट्रीयता का जज्बा अपने बच्चों में भरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की कसम खाकर महिला अपराध व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का भी संकल्प लिया।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने किया ओम एनक्लेव में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक क्रांतिकारी राजनीतिक बदलाव, इस बार जुमलों ,झूठ और बहकावे की राजनीति को त्याग, मुद्दों के आधार पर वे अपना वोट करेंगे।

Ajit Sinha

पानीपत पुलिस ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को लिया हिरासत में, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जबरन छुड़वाया, और गाडी में बिठाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x