Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

कैथल के 30 गांवों के सरपंचों व कई पार्षदों ने दिया रॉकी मित्तल को समर्थन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कैथल : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्टार प्रचारक रॉकी मित्तल ने कैथल हलके में जनता के बीच जाकर उनका रुझान लेना शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘एक और सुधार’ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर पिछले डेढ़ साल में पूरे हरियाणा के 22 जिलों का सात बार दौरा कर चुके रॉकी मित्तल जब कैथल के आसपास के गांवों में पहुंचे तो गांवों वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है कि कैथल के नजदीक 45 गांवों में से 30 गांवों के सरपंचों ने खुलकर रॉकी मित्तल को सपोर्ट किया। रॉकी मित्तल के कामों को देखते हुए इन सभी गांवों के सरपंचों ने लिखित तौर सपोर्ट करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैथल से हमारा वोट रॉकी मित्तल को ही जाएगा क्योंकि वह एक ईमानदार, दमदार, असरदार नेता हैं और हम सभी गांव वालों के साथ कई सालों से जुड़े हुए हैं। रॉकी मित्तल ने भी इन सभी गांव वासियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया। इसके अलावा रॉकी मित्तल को कैथल के कई पार्षदों, नई अनाज और पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन, मॉडल टाउन एसोसिशन समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने खुलकर समर्थन दिया है।

इस समय रॉकी मित्तल मनोहर लाल की नीतियों को लेकर गांव गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। डेढ़ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आशीर्वाद लेने के बाद रॉकी मित्तल कैथल के सभी गांवों और वॉर्डों का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन आशीर्वाद यात्रा में रॉकी मित्तल के समर्थन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। रॉकी मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियां, ईमानदारी, निष्पक्ष कार्यशैली और उनके नेतृत्व में लगातार चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का ही परिणाम है कि आज बीजेपी हरियाणा में 75 से भी ज्यादा की सीटों के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है। रॉकी मित्तल ने बताया कि कैथल के आसपास के गांवों के सरपंचों और कैथल के ज्यादातर पार्षद उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं और उनके हर कदम पर साथ खड़े हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर प्रहार करते हुए रॉकी मित्तल ने कहा कि जो व्यक्ति पूरे पांच साल में महज तीन बार विधानसभा गया हो, कोई भी मीटिंग ना अटेंड की हो, जनता के बीच नहीं जाता हो, विधायक की सैलरी और लाखों रुपये भत्ते वसूल कर राहुल गांधी का ऑफिस संभाल रहा हो,


मौका मिलते ही जींद से लड़ने भाग जाता हो, उसको अब जनता फिर से कैथल का विधायक कैसे बना सकती है? रॉकी मित्तल ने बताया कि 90 प्रतिशत जनता चाहती है कि इस बार वह उस कैंडिडेट को वोट देंगे जो उनके इलाके में ना सिर्फ विकास कार्य कर सके बल्कि उनके लिए उपलब्ध भी हो, विधानसभा में कैथल का प्रतिनिधित्व गर्व के साथ कर सके और जनता की समस्याओं को हल करा सके।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस सरल पोर्टल पर लाइसेंस ऑनलाइन ले सकतें हैं।

Ajit Sinha

भर्ती की मांग को लेकर भटक रहे हैं भावी अध्यापक, सरकार नहीं कर रही सुनवाई- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

पलवल: भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने किया ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चयन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!