Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने किया ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चयन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू को ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ (सीआईयू) के 20वें वार्षिक उत्सव में 29 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हैं और उन्होंने देश के सामने कौशल शिक्षा का एक आदर्श स्थापित किया है। कौशल के क्षेत्र में शोधात्मक आयाम से लेकर पाठ्यक्रम तक में उनकी अहम भूमिका रही है। कुलपति डॉ. राज नेहरू कौशल शिक्षा के मानकों के लिए गठित कई राष्ट्रीय स्तर की समितियों के सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा में महत्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में भी डॉ. राज नेहरू ने बड़ी भूमिका निभाई है।

देश के पहले इनोवेटिव स्किल स्कूल की स्थापना कर उन्होंने केजी टू पीजी मॉडल की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वाकांक्षी उपलब्धि अर्जित की है। इसके अलावा क्लास रूम को इंडस्ट्री के साथ एकीकृत कर उन्होंने रोजगार के नए अवसरों के सृजन करने में भी अहम सफलता हासिल की है। उन्होंने न केवल देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति के रूप में अपनी भूमिका निभाई, बल्कि देश के दूसरे राज्य भी कौशल शिक्षा के इस मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। अर्न व्हाइल लर्न मॉडल शुरू करने का श्रेय भी कुलपति डॉ. राज नेहरू को जाता है। उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई के अवसर प्रदान किए हैं। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने नारा भी दिया है, ‘सीखो कमाओ और अपनी पहचान बनाओ’। इन नवाचारी प्रयोगों के लिए भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के प्रति इस अवार्ड के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश में चले कौशल अभियान को समर्पित है। इससे हमें विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा मिलेगी।भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के इस वार्षिकोत्सव में वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालयों की स्थापना को लेकर विविध आयाम और चुनौतियों पर भी मंथन होगा, जिसमें कुलपति डॉ. राज नेहरू अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस अवार्ड के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू का चयन होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवशाली उपलब्धि है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने कुलपति डॉ. राज नेहरू को बधाई दी। 

Related posts

फरीदाबाद : गुंडागर्दी की लाइव वीडियो :बल्लभगढ़ में एक मोबाइल बिक्रेता की गुंडों ने देर रात दुकान में घुस की जमकर पिटाई देखिए इस वीडियो में ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरी होंडा सिटी कार, इसमें सवार चारों लोग सुरक्षित।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ,हिसार की टीम ने आज नौकरी के नाम पर लाखों रूपए की वसूली करने के एक मामले में एक निजी व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x