Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा :बसंतपुर में सैकड़ों मकान बाढ़ के चपेट में, जिला प्रशासन ने खाली कराया मकानों को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे बसंतपुर इलाके में अब बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है, दर्जनों मकान बाढ़ के पानी के चपेट में आ चुके हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी अब मकानों को खाली करा रहे हैं । लोग भी गंभीर हालातों को देखते हुए अब जरूरी सामान को लेकर घरों में ताला लगा कर निकलने लगे हैं। मौके का वीडियो आप स्वंय देख सकतें हैं।



आज सुबह से ही एसडीएम सतबीर मान और एसीपी मौजी राम के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे हैं और लगातार लोगों को इलाके को खाली करने के लिए कह रहे है । एसडीएम सतबीर मान के मुताबिक इस बात की पूरी आशंका है कि पानी हद से ज्यादा बढ़ेगा , जिसके चलते इन लोगों की जान को खतरा हो सकता है । उनके मुताबिक इसी लिए सुबह से ही मकानों को खाली कराए जाने का काम चल रहा है । वहीं, लोगों के मुताबिक हर साल बाढ़ आने पर इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार पानी के ज्यादा भरने की बात से वह घबराए हुए हैं और अब कोई अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा है तो कोई किराए के मकान में । फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं ।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड पुलिस ने लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उसके जिस्म से खिलवाड़ कर लाखों ठगने वाले आरोपित को धर दबोचा-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ॐ प्रकाश सिंह ने आज दो इंस्पेक्टरों और 7 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो ने फरीदाबाद नगर निगम के एसई रवि शर्मा को 50000 व क्लर्क को 90000 रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!