Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मेट्रो रेल में एक व्यापारी से यात्रा के दौरान चोरी की गई 60 लाख रुपए के हीरे के साथ 7 महिलाओं को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : मेट्रो थाना पुलिस ने आज मंगलवार को एक ऐसे महिला गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो सिर्फ मेट्रों रेल में यात्रियों की कीमती समानों को चोरी करने का कार्य करती थी, जी हैं हम सब महिला चोर की बात कर रहे हैं। पुलिस ने एक मामले में 7 महिलाओं को 60 लाख रुपए के हीरे के साथ गिरफ्तार किए हैं, जो इन महिलाओं ने मेट्रो रेल में यात्रा के दौरान एक व्यापारी से चोरी की थी। जिस मुकदमें में पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार किए गए हैं दरअसल में वह मुकदमा बाराखंभा रोड, नई दिल्ली थाने में दर्ज हैं।



डीसीपी,मेट्रो मोहम्मद अली का कहना हैं कि बीते 28 जुलाई 2019 को एक शिकायतकर्ता निवासी मोती मेंशन खेतवाड़ी लेन,मुंबई, जो व्यापार के सिलसिले में दिल्ली आया था और घटना के दिन, उन्होंने मेट्रो ब्ल्यूइन में यात्रा की करोल बाग से इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन तक.यात्रा के दौरान, उनका कीमती सामान, अर्थात, हीरे चोरी हो गए जो बैग के अंदर एक थैली में रखे हुए थे। इसमें कनेक्शन, उपर्युक्त मामला 29 जुलाई 2019 को दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और गठित की गई मेट्रो की विशेष टीम ने जांच के दौरान, कई मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाला जिसमें महिलाओं को हीरे से भरे थैली को ले जाते हुए देखा गया। उनका कहना हैं कि इसके बाद उस महिला की पहचान की गई और पुलिस ने हीरे ले जाने वाली 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. उन महिलाओं के नाम अंजलि ,उम्र 23 साल , रीता ,उम्र 40 साल , आशा उम्र 30 साल , पूनम ,उम्र 30 साल , चिमना, उम्र 32 साल , अनीता उर्फ़ रानों ,उम्र 35 साल, रेशमा , उम्र 30 साल निवासी आनंद पर्वत, दिल्ली हैं. उनका कहना हैं कि इन महिलाओं को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह लोग शादी पुर ,दिल्ली के इलाके में किसी शख्स को चोरी की गई हीरे को बेचने के लिए जा रहीं थी।

Related posts

बांग्लादेशी भारत में घुसकर व अपनी पहचान छुपा, देते थे सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम, 6 खूंखार डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी पवन सहरावत और अभिषेक वर्मा से मिले सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha

कंपनी मालिक ने अपने मजदूर को मारा थप्पड़, तो मजदूर ने चाकू गोदकर कर दी सनसनीखेज हत्या -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!